फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wheels stopped for two hours on the national highway

Champawat News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे थमे पहिये

Tue, 18 Jul 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 18 Jul 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Wheels stopped for two hours on the national highway
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास बंद सड़क को खोलती मशीन और इंतजार करती कार
चंपावत। बारिश के बीच आए मलबे से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को दो घंटे बंद रहा। इसके चलते फंसे यात्रियों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। वहीं जिले में एक राज्य मार्ग सहित कुल छह सड़कें अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन

एनएच पर सुबह 11:30 बजे से करीब डेढ़ बजे तक तीन जगह मलबा आने से वाहनों का आवागमन बाधित रहा। चल्थी पुल के नजदीक, स्वांला और अमोड़ी क्षेत्र में बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने से आवाजाही नहीं हो सकी। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की मशीन से मलबे को हटाए जाने के बाद दोपहर डेढ़ बजे आवागमन सुचारू हुआ। आवाजाही तो शुरू हो गई लेकिन एनएच पर वाहनों का संचालन जोखिमभरा है।
विज्ञापन

चंपावत जिले की बंद छह सड़कें
टनकपुर ककरालीगेट-ठुलीगाड़, धौन-सल्ली, स्यांला-पोथ, चल्थी-नौलापानी, टाकखंडक-बालातड़ी और बांस बस्वाड़ी-जाख-जनकांडे सड़क।
जिले की बारिश का आंकड़ा मिमी में
चंपावत : 3
लोहाघाट: 1
पाटी: 5
बनबसा: 8
चंपावत का तापमान : अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और 18 न्यूनतम डिग्री सेल्सियस।
बाक्स
बारिश के बीच खुले रहे स्कूल
चंपावत। 10 जुलाई के बाद इंटर तक के छात्र-छात्राएं को मंगलवार को दूसरे दिन स्कूल गए। 11, 12, 14 और 15 जुलाई को भारी बारिश की आशंका में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए गए थे। 16 को रविवार और 17 जुलाई को हरेला का अवकाश था। पिछले चार दिनों में नामभर की बारिश हुई। वहीं मंगलवार को कई बार तेज बारिश हुई। इस कारण दूरदराज के विद्यालयों में उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed