फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wheels stopped all day on Tanakpur-Pithoragarh NH

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर दिनभर थमे पहिये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Wheels stopped all day on Tanakpur-Pithoragarh NH
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास टूटी सड़क। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। भारी बारिश और आठ स्थानों पर मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार दिनभर बंद रहा। इस कारण पहाड़ जाने वाले वाहनों को सुबह से ही टनकपुर और मैदानी क्षेत्रों को आने वाले वाहनों को चंपावत में रोक दिया गया। दिनभर एक भी बस का संचालन नहीं हुआ। देर शाम तक पांच स्थानों से मलबा हटा लिया गया लेकिन स्वांला के तीन स्थानों पर अवरोध बना होने से सड़क नहीं खुल सकी। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जरूरी होने पर आवाजाही करने वालों के लिए देवीधुरा होते हुए मार्ग को परिवर्तित (डायवर्ट) किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में शनिवार रात से हुई मूसलाधार बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार तड़के आठवें मील, सिन्याड़ी, चल्थी, स्वांला में तीन जगह, धौन और भारतोली जगह बंद हो गया। सुबह तेज बारिश के चलते मलबा हटाने में खासी मुश्किल हुई। दोपहर बाद से काम में तेजी आई और स्वांला एवं धौन को छोड़ शेष जगह से मलबा साफ कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि सड़क बंद होने से एनएच पर यात्री वाहन नहीं फंसे। उन्हें टनकपुर और चंपावत में ही रोक दिया गया था। एनएच पर 20 से अधिक ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन फंसे हैं। प्रशासन का दावा है कि सभी जगह डोजर, पोकलैंड और अन्य मशीनों को लगाकर सड़क खोलने का काम युद्धस्तर से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की 15 बसें फंसी, संचालन एक का भी नहीं हुआ
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से लोहाघाट डिपो की 15 बसें मैदानी क्षेत्रों में फंसी हैं। रविवार को पहाड़ से देवीधुरा होते हुए भी किसी भी बस का संचालन नहीं हो सका। एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि शनिवार को मैदानी क्षेत्र के लिए भेजी गई 15 बसों में सभी बसें टनकपुर और मैदान में फंसी है। बसों के नहीं चलने से रविवार को ही डिपो को दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। संवाद
शारदा घाट पर जल भराव, पूर्णागिरि मार्ग पर नाले उफनाए
टनकपुर (चंपावत)। मूसलाधार बारिश से शारदा नदी के आसपास जल भराव रहा। पांच दुकानों में पानी घुस गया। प्रभावितों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर भेजा। पूर्णागिरि मार्ग पर थ्वालखेड़ा, गैड़ाखाली और उचौलीगोठ में नाले उफान पर होने से आवाजाही ठप रही। यहां बाटनागाड़ में भी मलबा आने से पूर्णागिरि क्षेत्र का आवागमन रुक गया। संवाद
अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल
टनकपुर/चंपावत। मूसलाधार बारिश की मार बिजली व्यवस्था पर भी पड़ी है। चंपावत जिले में लधिया घाटी, तल्लापाल, तल्लादेश, टनकपुर के नायकगोठ-बोरागोठ सहित अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लाइन के टूटने से बत्ती गुल है। ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि 15 से अधिक खंभे और बिजली की लाइनें टूटी हैं। विभाग का दावा है कि सोमवार तक वैकल्पिक उपाय कर अधिकतर स्थानों पर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
दो मकानों को नुकसान, पीड़ितों ने ली दूसरे मकानों में शरण
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। बाराकोट के केदार सिंह के मकान की दीवार गिरने से मकान को खतरा हो गया है। नेपाल सीमा से लगे सुल्ला के धर राम के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों ने अन्यत्र शरण ली हुई है। संवाद

चंपावत जिले में हुई बारिश
चंपावत : 57 मिलीमीटर
लोहाघाट : 28 मिलीमीटर
पाटी : 26 मिलीमीटर
बनबसा : 67 मिलीमीटर
चंपावत जिले की बंद 18 सड़कें
टनकपुर-पूर्णागिरि, कजीना-कैलानी, धूनाघाट-रीठा साहिब, छेड़ा-ढेकाढूंगा, सिप्टी-अमकड़िया, धौन-बड़ोली, खटोली मल्ली-वैला, चल्थी-नौलापानी, धौन-सल्ली, अमोड़ी-छतकोट, ललुवापानी-बनलेख, मंच-नीड़, स्यांला-पोथ, धौन-दियूरी, किमतोली-पंचेश्वर, बगौटी-डूंगरालेटी, डूंगराबोरा-कायल और बांकू-सुल्ला सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed