{"_id":"66902f8fb70ad962ad079304","slug":"well-and-soak-canter-vehicle-filled-with-wood-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103684-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खैर और सोख्ता लकड़ी से भरा कैंटर वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खैर और सोख्ता लकड़ी से भरा कैंटर वाहन सीज
Fri, 12 Jul 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर में खैर और सोख्ता लकड़ी से भरा कैंटर। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज की टीम ने खैर और सोख्ता जालौनी लकड़ी से भरे एक कैंटर वाहन को पकड़ा। रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि करीब ढाई लाख रुपये की लकड़ी समेत वाहन को सीज कर दिया है। गिरफ्तार चालक ने बताया कि वह कँटर से लकड़ी को पीलीभीत ले जा रहा था।
रेंजर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने कैंटर वाहन का पीछा कर बनबसा के पास रोका जिसे रेंजर कार्यालय लाया गया। कैंटर चालक इशहाक अहमद निवासी लकड़ी मंडी पीलीभीत को मौके से पकड़ा। वाहन में खैर की करीब 40 क्विंटल 45 किलो और 10 क्विंटल जालौनी सोख्ता बरामद हुआ। बताया कि खैर की लकड़ी को ढकने के लिए ऊपर से सोख्ता डाला गया था। चालक ने कैंटर वाहन का स्वामी भी यूपी के पीलीभीत का निवासी बताया गया है। रेंजर के साथ वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, पुष्पेंद्र राणा, वीट वाचर इंद्र सिंह चिलवाल आदि शामिल रहे।