{"_id":"5953e9404f1c1bcd738b45e2","slug":"weekly-detention-of-business-is-strictly-applicable","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार की साप्ताहिक बंदी सख्ती से लागू हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार की साप्ताहिक बंदी सख्ती से लागू हो
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम से वार्ता करते हिंदू संगठन के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठनों ने मीट-मांस व नाई की दुकानों पर साप्ताहिक बंदी सख्ती से लागू करने की मांग उठाई है। इस बावत बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन देकर साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बजरंग के संयोजक अरुण बाल्मीकि के नेतृत्व में एसडीएम से मिले कार्यकर्ताओं ने कहा है कि साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन आम व्यापारियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाती है। लेकिन मीट-मांस व नाई की दुकानों के लिए लागू साप्ताहिक बंदी पर गंभीरता न दिखाने से मां पूर्णागिरि धाम के मुख्य पड़ाव में श्रद्धालुओं की आस्था आहत हो रही है।
उन्होंने कहा कि अब तक पूर्णागिरि मेेला अवधि में साप्ताहिक बंदी पर ढील दी गई थी, लेकिन अब मेला समाप्त होने के बाद आम कारोबारियों के लिए साप्ताहिक बंदी की तर्ज पर मीट-मांस व नाई की दुकानों के संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने ऐसा न होने पर व्यापक आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में विशाल, राजीव रस्तो, संदीप, नीरज, अंकित, घनश्याम, महेश, सचिन कुमार, राजेंद्र कुंवर, दीपक कश्यप, मोहिन, अमन बाल्मीकि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन