फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Webcasting From Champawat

कर्मचारियों को वेबकास्टिंग का दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Webcasting From Champawat
चंपावत में जिला पंचायत सभागार में वेबकास्टिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करते कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर विधानसभा उपचुनाव के लिए कर्मचारियों को वेबकास्टिंग का दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को वेबकास्टिंग के नोडल अधिकारी डीडीओ संतोष कुमार पंत की अध्यक्षता में कुल 100 कर्मचारियों को यह तकनीक सिखाई गई। देहरादून से आए प्रशिक्षक नीरज जोशी ने वेबकास्टिंग और वेबकास्टिंग में प्रयुक्त कैमरा चलाना सिखाया। प्रशिक्षण में कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी प्रपत्र भी दिए गए। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव की मतदान प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए आयोग की ओर से मतदान के दिन 151 बूथों में से 76 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों की लाइव निगरानी के लिए वेबकास्टिंग की जाएगी। वेबकास्टिंग से गड़बड़ियां तत्काल पकड़ में आने की उम्मीद है। उपचुनाव में प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक नोडल वेबकास्टिंग प्रमोद कुमार वर्मा, सहायक नोडल डॉ. दिनेश राम, सहायक नोडल प्रशिक्षण डॉ. एमपी जोशी, कुलदीप मेहता, नंदकिशोर ओली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed