{"_id":"577557ab4f1c1b881579af53","slug":"waterlogging-in-banbasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा में जलभराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में हुई वर्षा से आम जनजीवन खासा प्रभावित हो गया। कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ा। अलबत्ता धान की फसल की रोपाई करने वाले किसानों के लिए वर्षा वरदान साबित हुई है। क्षेत्र में अन्य कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों के लिए वर्षा परेशानियों का सबब बनी रही।
विज्ञापन
फागपुर, चंदनी, आनंदपुर, बमनपुरी, मीनाबाजार, पचपकरिया, देशीफार्म आदि गांव में जलभराव के साथ कीचड़ की समस्या बनी रही। देवीपुरा में जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। धर्मशाला मार्ग में जलभराव से आवागमन में परेशानी हुई। निर्माणाधीन एनएचएआई में जलभराव से भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन