फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Waterfowl in Aambagh

राजमार्ग निर्माण से आमबाग छोर में जलभराव

Mon, 31 Jul 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। 
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।  Updated Mon, 31 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Waterfowl in Aambagh
आमबाग में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के बाद सड़क ऊंची होने से क्षेत्र में कई जगह जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। निकासी न होने से पीलीभीत चुंगी से लेकर ज्ञानखेड़ा तक का क्षेत्र जलमग्न होकर तालाब बन गया है। खेतों में खड़ी फसल का नुकसान हो गया। कई परिवारों के रास्ते भी जलमग्न होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


 एसडीएम अनिल चन्याल ने मौके का निरीक्षण कर प्रभावितों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया है। राजमार्ग चौड़ीकरण के बाद जमीन से सड़क की ऊंचाई करीब पांच फुट तक अधिक हो गई है। कार्यदायी विभाग एनएचएआई ने सड़क के पानी की निकासी के लिए तो दोनों ओर नाली का निर्माण किया है, लेकिन बरसात में सड़क के दोनों ओर होने वाले जलभराव की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


इससे इस बार क्षेत्र में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। पीलीभीत चुंगी से आमबाग गांव की ओर बरसाती पानी भरने से खेतों ने तालाब का रूप ले लिया है। विष्णुपुरी कॉलोनी के लोगों के विरोध पर पीलीभीत चुंगी के पास निर्मित कलमठ बंद करने से भी आमबाग छोर में जलभराव की समस्या पैदा हुई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत के नेतृत्व में प्रभावित लोगों की शिकायत पर सोमवार सुबह एसडीएम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह रावत, विष्णुपुरी के ग्राम प्रधान विनोद वर्मा, भुवन चंद्र जोशी, अजय देउपा, महेंद्र सिंह देउपा, राजू बिष्ट, हंसराज देउपा, मेघराज सिंह, कैलाश भट्ट, प्रतिभा जोशी, कैलाश गहतोड़ी आदि थे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed