फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water turned on the intention of charging parking fee from the devotees for the first time

Champawat News: श्रद्धालुओं से पहली बार पार्किंग शुल्क वसूलने की मंशा पर फिरा पानी

Mon, 28 Aug 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 28 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Water turned on the intention of charging parking fee from the devotees for the first time
चंपावत। देवीधुरा के मां बाराही धाम के बगवाल मेले में पहली बार पार्किंग शुल्क वसूलने की जिला पंचायत की मंशा को झटका लगा है। ये नौबत खुली बोली में किसी भी बोलीदाता के नहीं आने की वजह से आई। इसके बाद सोमवार को पंचायत ने पार्किंग शुल्क वसूलने के निर्णय को इस बार वापस ले लिया।
विज्ञापन

देवीधुरा का बगवाल मेला 27 अगस्त से शुरू हुआ। मेला 10 सितंबर तक चलेगा। 15 दिन के इस मेले में पहली बार वाहनों को पार्क करने पर शुल्क वसूलने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए 24 अगस्त को निविदा होनी थी, लेकिन निविदा के लिए कोई नहीं आया। जिला पंचायत की सोमवार को खुली बोली के जरिए पार्किंग ठेका देने की कवायद भी सफल नहीं रही। इस कारण पार्किंग शुल्क वसूल आय अर्जित करने की पंचायत की मंशा पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

पंचायत ने दोपहिया वाहन से 20 रुपये और चौपहिया वाहनों से 50 रुपये वसूलने थे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी ने बताया कि खुली बोली में किसी भी बोलीदाता के नहीं आने से पार्किंग शुल्क का ठेका निरस्त कर दिया गया है। इस निर्णय से श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed