फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Provision of Rs 5 crore in the supplementary budget for the base hospital

बेस अस्पताल के लिए अनपूरक बजट में 5 करोड़ का प्रावधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Provision of Rs 5 crore in the supplementary budget for the base hospital
चंद्रा पंत विधायक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ के निर्माणाधीन बेस अस्पताल के लिए प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पांच करोड़ का प्रावधान अनुपूरक बजट में होने से बेस अस्पताल के काम में तेजी की उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की विधायक चंद्रा पंत ने बताया कि उन्होंने बेस अस्पताल निर्माण के लिए अवशेष रकम अवमुक्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की थी। सरकार ने इस सत्र में विधानसभा में पेश अनुपूरक बजट में बेस अस्पताल के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। विधायक पंत ने बताया कि बेस अस्पताल के लिए 32.16 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं, जिसमें से 17 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही अवमुक्त हो गई है।
विज्ञापन

इसमें 10 करोड़ रुपये की धनराशि वर्ष 2018 में अवमुक्त हुई थी। जिला मुख्यालय के लुंठ्यूड़ा में बन रहे बेस अस्पताल के प्रशासनिक भवन का निर्माण हो चुका है। पांच करोड़ रुपये और मंजूर होने से बेस अस्पताल का काम तेजी से हो पाएगा। कहा कि अवशेष 10 करोड़ की रकम भी अगले वर्ष अवमुक्त करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पंत ने कहा कि बेस अस्पताल की नींव उनके स्वर्गीय पति ने रखी थी। बेस अस्पताल के निर्माण के प्रति मुख्यमंत्री काफी गंभीर हैं। विधायक ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए मशीनें आ गई हैं। जल्द ही डायलिसिस यूनिट स्थापित हो जाएगी। जिले के लोगों को पिथौरागढ़ में डायलिसिस की सुविधा मिल जाएगी।
विधायक ने स्पोर्ट्स कॉलेज के काम में तेजी लाने का मामला
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की विधायक चंद्रा पंत ने देहरादून में खेल मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात कर उनके सामने पिथौरागढ़ के निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के काम में तेजी लाने की मांग उठाई।
विधायक पंत ने खेल मंत्री को सौंपे ज्ञापन पिथौरागढ़ के निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज की जानकारी उन्हें दी। स्पोर्ट्स कॉलेज के भवनों का निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है। विधायक ने मंत्री को बताया कि पिछले तीन वर्ष से स्पोर्ट्स कॉलेज की कक्षाओं का संचालन खेल स्टेडियम से हो रहा है।

खेल स्टेडियम में पर्याप्त संसाधन न होने के कारण स्पोर्ट्स कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। बॉक्सिंग और फुटबाल के क्षेत्र में पिथौरागढ़ ने कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। वर्तमान में भी पिथौरागढ़ के खिलाड़ी बॉक्सिंग के क्षेत्र में देश, दुनिया में नाम कमा रहे हैं। स्पोर्ट्स कॉलेज के भवनों का काम पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। विधायक ने बताया कि खेल मंत्री ने स्पोर्ट्स कॉलेज के काम में तेजी लाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed