फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water supply to Sharda Canal stopped till November 30

Champawat News: शारदा नहर में 30 नवंबर तक के लिए बंद हुई जलापूर्ति

Mon, 10 Nov 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 10 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Water supply to Sharda Canal stopped till November 30
बनबसा (चंपावत)। शारदा नहर में जगह-जगह अनुरक्षण कार्य के लिए बनबसा शारदा बैराज से निकलने वाली नहर को 10 नवंबर की मध्य रात्रि से 30 नवंबर की मध्यरात्रि तक बंद किया जाएगा। इस दौरान शारदा नदी का पानी बैराज के डाउन स्ट्रीम में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


नहर के अनुरक्षण कार्य के लिए क्लोजर लिया गया है। करीब 20 दिन तक शारदा नहर में बनबसा बैराज से पानी नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान शारदा गेटों और नहर का रखरखाव कार्य किया जाएगा। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी शासन के संयुक्त सचिव रमा कांत वर्मा ने यूपी के सिंचाई और जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता और विभागाध्यक्ष को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। इस संबंध में यूपी सिंचाई विभाग को यूपी के किसानों को भी अवगत कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

20 दिन तक नहीं होगा लोहियाहेड पावर हाउस में उत्पादन
10 नवंबर की मध्यरात्रि बाद से 30 नवंबर की मध्यरात्रि तक खटीमा स्थित लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप रहेगा। शारदा नहर के रखरखाव के लिए 20 दिन तक नहर की जलापूर्ति बंद किए जाने से बिजली का उत्पादन नहीं हो पाएगा। इस दौरान क्षेत्र में ग्रिड से बिजली सप्लाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed