{"_id":"63582a7f8606053db2782f82","slug":"water-supply-in-champawat-champawat-news-hld4800025165","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वैराला योजना से चंपावत को मिलने लगा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वैराला योजना से चंपावत को मिलने लगा पेयजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। क्वैराला नदी से बनी योजना से चंपावत नगरवासियों को पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। इस माह के शुरू में आई भारी बारिश से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई थी। पानी में मिट्टी आने और बिजली के पोल टूटने से ये दिक्कत आई थी। नलों में पानी चलने से लोगों को पेयजल किल्लत से भी निजात मिली है।
चंपावत क्षेत्र के लिए 30,88,00,000 रुपये से बनी चंपावत पुनर्गठन पेयजल योजना (क्वैराला पंपिंग योजना) का काम शुरू हो इस साल मार्च में पूरा हुआ था। ट्रायल, पेयजल परीक्षण, पंप में आई खामी को ठीक करने के बाद 16 सितंबर से पेयजल आपूर्ति शुरू हुई लेकिन इसके बाद भारी बारिश से नदी में जमा हुई मिट्टी की वजह से दो बार आपूर्ति रोकनी पड़ी। आठ अक्तूबर से रुकी पेयजल आपूर्ति मिट्टी को हटाने के बाद 22 अक्तूबर को शुरू कर दी गई है। इस योजना से पेयजल आपूर्ति के बाद चंपावत शहरी क्षेत्र की 15,000 की आबादी को 20,20,000 लीटर पानी मिलने लगा है।
क्वैराला पंपिंग योजना से मिलने वाले पानी को साफ करने के बाद फिर से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इस योजना से आपूर्ति होने के बाद शहर में पानी की किल्लत दूर हो गई है। - वीके पाल, ईई, पेयजल निगम, चंपावत।