{"_id":"6882704226bcba5ee106506f","slug":"water-shortage-due-to-breaking-of-jalkuniya-pipeline-champawat-news-c-229-1-shld1007-127046-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जलकूनिया की पाइप लाइन टूटने से पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जलकूनिया की पाइप लाइन टूटने से पानी की किल्लत
Thu, 24 Jul 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। पूर्णागिरि क्षेत्र के अंतर्गत जलकूनिया की पाइप लाइन टूटने से सिद्धमोड़ से काली मंदिर तक पेयजल किल्लत से लोग परेशान हो गए हैं। पुजारियों ने जल संस्थान से जल्द से जल्द पेयजल लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बेहतर कराने की मांग की है। बृहस्पतिवार को पुजारी नवीन तिवारी, गिरीश पांडेय, विनोद, सतीश, पंकज, मोहन ने कहा कि पूर्णागिरि क्षेत्र के अंतर्गत बड़े हिस्से में जलकूनिया वाली पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में पाइपलाइन टूटने से पानी की कमी हो गई है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन