फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water Problem in Salana Barakot

Champawat News: सलना-तड़ीगांव पेयजल योजना में आई खराबी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Water Problem in Salana Barakot
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट की सलना-गल्लागांव-तड़ीगांव पेयजल योजना से चार दिनों से पानी न मिलने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से शीघ्र जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

गल्लागांव के ग्रामीण रंजीत सिंह, अमर सिंह, प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, देव राम, पार्वती देवी, हीरा देवी, जानकी देवी, लक्ष्मी देवी, देवकी देवी आदि ने बताया कि पिछले चार दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है जिससे ग्रामीण दूरदराज से प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जाड़े में ठिठुरते हुए प्राकृतिक जलस्रोतों और हैंडपंपों पर घंटों इंतजार कर पानी सिर पर ढोना पड़ रहा है जिसमें ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव में मौजूद एक मात्र नौले में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रहती है। कामकाजी महिलाओं ने कहा कि उनका पूरा समय पानी भरने में ही खर्च हो रहा है जिससे घर के अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। जल संस्थान के अभियंता भुवन भट्ट ने बताया कि पेयजल लाइन में कुछ दिक्कत आई है। लाइन की खराबी नहीं खोजी जा सकी है। इसके लिए एक टीम शनिवार को मौके पर भेजी गई है। खराबी मिलते ही लाइन को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed