फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water police and PRD jawan saved young man's life

जल पुलिस और पीआरडी जवान ने युवक को शारदा में डूबने से बचाया 19-33-47

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Water police and PRD jawan saved young man's life
शारदा डूबते युवक को बचाकर लाये जल पुलिस जवान रविन्द्र कुमार उर्फ पहलवान और पीआरडी जवान सूरज कुमा? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत) जल पुलिस और पीआरडी जवान ने एक युवक को शारदा में डूबने से बचा लिया। युवक नहाते वक्त नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आ गया था। गनीमत रही कि घटना के वक्त जल पुलिस और पीएआरडी जवान मौके पर ही मौजूद थे, वरना अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

शहर की शारदा चुंगी कॉलोनी निवासी विशाल कुमार शर्मा (21) पुत्र प्रदीप कुमार शर्मा सोमवार को साथियों के साथ हनुमानगढ़ी के पास शारदा में नहाने गया था।
इस दौरान वह नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आकर बहने लगा। साथियों के शोर मचाने पर शारदा स्नानघाट में मौजूद जल पुलिस का जवान रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान व पीआरडी जवान सूरज कुमार उसे बचाने नदी में कूद पड़े और करीब 200 मीटर तक बह चुके युवक को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन

जल पुलिस के जवान रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान और पीआरडी जवान सूरज कुमार अब तक कई लोगों की जान बचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed