फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   water. level. Sharda river. decreased. 146 cusecs. 24 hours.

Champawat News: 24 घंटे में शारदा नदी का जलस्तर 146 क्यूसेक हुआ कम

Sat, 15 Feb 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 15 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
water. level. Sharda river. decreased. 146 cusecs. 24 hours.
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है। शुक्रवार 14 फरवरी को नदी का जलस्तर 13 फरवरी के अपेक्षा अचानक 146 क्यूसेक कम हो गया। वहीं बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर 4142 रहा जबकि बीते दिवस बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 4288 क्यूसेक था।
विज्ञापन

बनबसा में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में नदी के जलस्तर में 146 क्यूसेक की कमी आई है। इससे प्रतीत हो रहा है कि पहाड़ों में बर्फ का पिघलना कम हो रहा है। इससे पूर्व नदी का जलस्तर 10 फरवरी से 13 फरवरी तक 4288 क्यूसेक था। नौ फरवरी को नदी का जलस्तर 4433 क्यूसेक, आठ फरवरी को 4599, सात फरवरी को 4948, छह फरवरी को 5277 क्यूसेक था।
विज्ञापन

जनवरी में नदी का जलस्तर पांस हजार क्यूसेक से अधिक और पिछले वर्ष दिसंबर में नदी का जलस्तर छह हजार क्यूसेक से अधिक था। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आमतौर पर बनबसा में नदी का जलस्तर फरवरी माह में ही सबसे कम रहता है। अप्रैल माह के बाद से नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed