फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water flowing on the road due to lack of drain on NH side

Champawat News: एनएच किनारे नाली न होने से सड़क पर बह रहा पानी

Fri, 28 Jul 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 28 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Water flowing on the road due to lack of drain on NH side
लोहाघाट में पंचेश्वर बाराकोट टैक्सी स्टेंड पर सड़क किनारे नाली न होने से सड़क मे बहता पानी। संव
लोहाघाट (चंपावत)। पंचेश्वर और बाराकोट टैक्सी स्टैंड में एनएच पर सड़क किनारे नाली न होने और स्क्रबर बंद होने से बरसात का पानी सड़क पर बह रहा है। पानी की निकासी न होने से टैक्सी स्टैंड में पानी भर रहा है जिससे वाहन चालकों, राहगीरों को काफी परेशानियां हो रही हैं। वाहन चालक उमेश कालाकोटी, दीवान सिंह, प्रकाश सिंह, नवीन ओली, महेश चंद्र, अमर सिंह, संजय कुमार, रमेश चंद्र आदि ने शीघ्र नालियों का निर्माण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि बाराकोट टैक्सी स्टैंड से स्टेशन बाजार तक चार स्क्रबर बंद पड़े हुए हैं। कई स्थानों पर नालियों के ऊपर रखे पटाल क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने एनएच विभाग से ठीक करने की मांग की है। वहीं एनएच के ईई सुनील कुमार ने बताया कि पालिकाध्यक्ष के बताने के बाद कुछ स्क्रबर को खोल दिया है। लगातार हो रही बरसात से कार्य कराने में दिक्कत हो रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed