फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water filling the field due to leakage, players worried

Champawat News: लीकेज से मैदान में भर रहा पानी, खिलाड़ी परेशान

Thu, 01 Feb 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 Feb 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Water filling the field due to leakage, players worried
लोहाघाट के पीजी कॉेलेज खेल मैदान में लीक पाइप लाइन को ठीक करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ​ख
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज खेल मैदान में जल संस्थान की पेयजल लाइन का पाइप लीक होने से मैदान में कीचड़ हो गया है। इससे खिलाड़ियों को खेलने में दिक्कतें हो रही हैं। खिलाड़ियों ने लीकेज बंद करने की मांग को लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रायनगर चौड़ी में पीजी कॉलेज खेल मैदान में करीब एक महीने से खेल मैदान में पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण भारी मात्रा में पानी खेल मैदान में बह रहा है। इससे कई जगह गड्ढे और कीचड़ होने से हो खिलाड़ियों को खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ी शुभम राय, निखिल राय, सौरभ राय, अभिषेक राय, करन राय, मोनू राय आदि ने कहा कि जल संस्थान से कई बार मांग के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इधर जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि लीकेज पाइप लाइन में नहीं है बल्कि पीजी कॉलेज के मुख्य पेयजल टैंक में है। इसके लिए कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता से वार्ता हो गई है।
विज्ञापन


--
पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से जल भराव, ज्ञापन भेजा

टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ क्षेत्र में मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर जल भराव हो रहा है। ग्राम प्रधान भवानी देवी के नेतृत्व में बुधवार को जल संस्थान के अवर अभियंता को ज्ञापन भेजा गया। इसमें कहा गया है कि वार्ड संख्या 9, नजदीक इंडेन पेट्रोल पंप के पास पानी की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से जल भराव हो रहा है। इससे पेयजल आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है। साथ ही बोरागोठ संपर्क में राहगीरों को दिक्कत हो रही है। ज्ञापन भेजने वालों में माधो सिंह, शेर सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह, गणेश सिंह, कुंवर, मोहन राम आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed