फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water crisis in the village council of the city of sweet soapnut

Champawat News: मीठे रीठे की नगरी की ग्राम सभा में पानी का संकट

Sun, 01 Jun 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 01 Jun 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in the village council of the city of sweet soapnut
पाटी (चंपावत)। जल स्रोतों में पर्याप्त मात्रा में पानी होने के बाद भी ग्राम सभा रीठा के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 में हर घर जल हर घर नल योजना के तहत उत्तराखंड पेयजल निगम की ओर से 19.63 लाख की लागत से रीठा पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पेयजल योजना से घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जल निगम ने स्रोत के पास तीन छोटे-छोट टैंक बनाए हैं।
विज्ञापन

जल स्रोत में पर्याप्त मात्रा में पानी होने के बाद भी एक टैंक तक पानी नहीं पहुंच पा रहा हैं जिससे 13 परिवारों के लोग 12 दिन से पानी के लिए परेशान है। ग्रामीणों और राजकीय प्राथमिक विद्यालय रीठा की भोजन माता को पानी भरने के 800 मीटर दूर गधेरों का चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ग्राम सभा में पानी की समस्या की जानकारी मिली है। ठेकेदार से बात कर ली गई है। जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। - विजय कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed