{"_id":"65d387b9fada432af2000332","slug":"water-crisis-deepens-in-marginal-stage-town-champawat-news-c-229-1-shld1026-105574-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीमांत मंच कस्बे में गहराया पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीमांत मंच कस्बे में गहराया पानी का संकट
Mon, 19 Feb 2024 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के सीमांत मंच में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
चंपावत। जिले के सीमांत मंच कस्बे में करीब 25 दिनों से पानी नहीं आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के साथ ही मवेशियों को भी प्यास बुझाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जल संस्थान की ओर से कस्बे में लगाए गए दो हैंडपंपों में से एक के खराब होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि 60 से अधिक परिवार एक ही हैंडपंप से पानी जुटा रहे हैं।
जल संस्थान की ओर से अभी तक न तो पेयजल लाइन को ठीक किया गया है और न ही हैंडपंप को ठीक किया जा रहा है। इस कारण लोगों को डेढ़ से दो किमी की दूरी तय कर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। जीआईसी मंच के शिक्षकों का कहना है कि अब बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इस स्थिति में स्कूल में ना तो पीने के लिए पानी है ना ही कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था।
ग्राम प्रधान दीपक महर, सुंदर सिंह, दीपक सिंह, पंकज सिंह, पंकज वर्मा, सौरभ सिंह, अशोक सिंह, अनिल सिंह आदि ग्रामीणों ने जल संस्थान से खराब लाइन और हैंडपंप को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
-
दूषित पानी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर जताया आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई लिफ्ट योजना से मिल रहे दूषित पानी के खिलाफ लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को गलचौड़ा में ग्रामीणों ने घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत तीन माह से पानी चालू होने के बाद लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा है। विधायक और डीएम से शिकायत करने के बाद भी जल संस्थान समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।
ग्रामीण ललित ओली ने बताया की दूषित पानी से निजात देने के बजाय जल संस्थान पेयजल टैंक के पास एक कर्मचारी को लगाकर दूषित पानी को साफ करा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि करीब 42 साल के बाद गांव के लिए पेयजल योजना बन रही है और उसमें भी लीपापोती की जा रही है। कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रशेखर ओली, पूर्व ग्राम प्रधान गंगा दत्त गहतोडी, हरीश चतुर्वेदी, हिंमाशु ओली, नवीन ओली, भोला दत्त चतुर्वेदी, जगदीश गहतोड़ी, मोहन ओली, रमेश चंद्र ओली, गिरीश जुकरिया आदि थे। संवाद
--
हर घर जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ
मुवानी (पिथौरागढ़)। घाटी क्षेत्र में सरकार की हर घर नल, हर घर जल योजना विभाग की लापरवाही से दम तोड़ रही है। कस्बे के कई परिवारों को संयोजन नहीं दिए गए हैं। इससे इन परिवारों को एक किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। गर्म घाटी में पानी की आपूर्ति कम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जल संस्थान से बार-बार अनुरोध के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दिगरा मुवानी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और समाजसेवी सोबन सिंह कार्की ने डीएम को पत्र लिखकर जल्द व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोगों को पानी नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद