{"_id":"5a51032c4f1c1b36198b52a9","slug":"water-cavity-in-the-hydel-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉइडिल कॉलोनी में पानी का हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉइडिल कॉलोनी में पानी का हाहाकार
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंपावत हाइड्रिल कालोनी में शो पीस बना पेयजल टैंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय की हॉइडिल कालोनी में ठंड के दिनों में भी पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है। यहां रह रहे आठ परिवारों को सात माह से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि क्षेत्र के लिए बनाई गई पेयजल योजना की बड़ी लाइन से सीधे अन्य उपभोक्ताओं को संयोजन देने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
कॉलोनी के हर्ष सिंह, राजेंद्र रावत, गणेश पंत, ललित अधिकारी, खीम सिंह बिष्ट, अलका बोहरा आदि का कहना है कि पेयजल लाइन से पानी नहीं आने के कारण वर्तमान में उन्होंने कुआं खुदवाया है। जिसका पानी सभी लोग प्रयोग कर रहे हैं। कॉलोनी में हैंडपंप भी लगा है, लेकिन उसका पानी गंदा होने के कारण पीने के लिए प्रयुक्त नहीं हो सकता है।
उनका कहना है कि सीधे बड़ी लाइन से दिए गए संयोजनों को हटा कर सभी को पेयजल की सुविधा मुहैया कराई जाए। इस संबंध में जल संस्थान के अवर अभियंता किशोर चंद्र पंत का कहना है कि नगर के लिए दस लाख की लागत से पेयजल लाइन प्रस्तावित हैं, उसी लाइन से मार्च तक बाइपास पेयजल लाइन का निर्माण हो जाएगा।