{"_id":"59b6c32e4f1c1be17f8b5f9b","slug":"waste-into-dhoon-again-stopped-national-highway-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौन में मलबे ने फिर रोकी राह, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौन में मलबे ने फिर रोकी राह, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन के पास आया मलबा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में यहां से 12 किमी दूर धौन ने गिरे मलबे ने एक बार फिर आवाजाही की राह रोक दी है। धौन के नजदीक छतकाड़ा में आए भारी मलबे और पत्थरों से सोमवार को कई बार आवाजाही रुकी। दो बार मार्ग खुला भी, लेकिन लगातार मलबा आने से दोपहर 2:35 बजे से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क को खोलने का काम शुरू भी नहीं हो पा रहा है। ट्रक, बसें आदि बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएच बंद होने से लोगों की फजीहत हुई। सोमवार सुबह 6:30 बजे से यहां पहली बार राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हुआ। मलबा हटाने पर 7:35 बजे मार्ग खुलने पर आवाजाही सुचारु हुई। इसके बाद फिर 11:10 बजे एनएच की राह मलबे ने रोक दी। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने दोबारा मलबा हटाकर दोपहर करीब एक बजे मार्ग को खोल दिया लेकिन तीसरी बार दोपहर 2:35 बजे बंद मार्ग पूरे दिन नहीं खुल सका। मार्ग बंद होने से कई वाहन फंसे रहे। चल्थी पुलिस चौकी के अलावा चंपावत के पास वाहनों को रोका गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए एनएच के दोनों तरफ जेसीबी आदि उपकरण लगाए गए हैं लेकिन इस स्थान में लगातार मलबा गिरने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। इससे पहले 27 जुलाई को भी इसी स्थान पर मलबा आने से 43 घंटे तक यातायात बाधित हुआ था।
दिल्ली, हरिद्वार की रोडवेज बसें राजमार्ग में फंसी
दो बसे देवीधुरा मार्ग से हुई देहरादून के लिए रवाना
लोहाघाट (चंपावत)। धौन के पास लगातार पहाड़ी से मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से यात्रियों को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ा। लोहाघाट डिपो से दिल्ली, हरिद्वार आदि स्थानों के लिए गई कई बसें राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसी हुई हैं, जबकि दो बसों को देवीधुरा होते हुए देहरादून की ओर रवाना किया गया। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों की ओर से जाने वाली डिपो की अधिकतर बसें चंपावत होते हुए टनकपुर के लिए रवाना हो गई थी, बाद में प्रशासन द्वारा यहां से वाहनों की आवाजाही बंद कर देवीधुरा मार्ग से होते हुए बसों का संचालन करने के निर्देश देने के बाद एक बस देहरादून के लिए रवाना की गई। जबकि एक बस पहले ही देवीधुरा होते हुए देहरादून गई थी।
विज्ञापन
रोडवेज बसों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने के निर्देश
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन के पास छतकोट में लगातार पहाड़ से पत्थर, बोल्डर, मलबा राजमार्ग पर गिर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल यहां से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक, पुलिस विभाग के अधिकारियों को चंपावत से होकर गुजरने वाले वाहनों को लोहाघाट, देवीधुरा अथवा पिथौरागढ़-घाट-अल्मोड़ा के वैकल्पिक मार्ग से चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को बंद राष्ट्रीय राजमार्ग का हाल
सुबह 6:30 बजे से 7:35 बजे
11:10 बजे से दोपहर एक बजे तक।
2:35 बजे से बंद।