{"_id":"574b0af84f1c1b6229108d8d","slug":"was-brought-mngllekh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के बाद रोशन हुआ मंगललेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के बाद रोशन हुआ मंगललेख
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चपावत)।
Updated Sun, 29 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
गांव पहुंची बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चपावत)। पाटी ब्लॉक के मंगललेख में आजादी के बाद बिजली पहुंच गई है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने रविवार को गुमान सिंह के घर में बिजली का बटन दबाकर विद्युतीकरण का शुभारंभ किया। लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। करीब 60 परिवारों वाले इस गांव की आबादी 400 है। बिजली न होने के कारण ग्रामीण केरोसिन, मोमबत्ती, छिलका जलाकर अपने घरों में रोशनी करते थे। जिस कारण बच्चों को पढ़ाई में परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने गांव को बिजली से जोड़ने के लिए कई बार मांग की, जो अब पूरी हुई।
विज्ञापन
मंगललेख सहित सल्यानी, बोराबगड़, बूड़ी, कुसकुड़ा, हिंग्वालथें आदि क्षेत्र बिजली से जगमगाएंगे। ऊर्जा निगम के एसडीओ एचएस सौन ने बताया कि राज्य योजना के तहत गांव का विद्युतीकरण किया गया है। गांव के 12 लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। आवेदन स्वीकृत होते ही शीघ्र ही उन्हें कनेक्शन दे दिया जाएगा। पान सिंह, वीरेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, नारायण सिंह, सुभाष सिंह आदि ने पहली बार महसूस किया कि उन्होंने 21वीं सदी में प्रवेश कर लिया है। इस दौरान हरीश मथेला, दिनेश चम्याल, प्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह, गोपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन