फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Waited for 15 days, only four candidates took admission

Champawat News: 15 दिन तक इंतजार किया महज चार अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया

Fri, 15 Sep 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 15 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Waited for 15 days, only four candidates took admission
चंपावत। चंपावत के राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने के लिए युवाओं की दिलचस्पी नहीं है। तीन ट्रेड में 96 सीट के सापेक्ष मात्र 24 युवाओं ने दाखिला लिया। प्रवेश तिथि 15 दिन बढ़ाने के बावजूद ये नौबत है। बढ़ाई गई यह समय सीमा भी शुक्रवार को खत्म हो गई। 15 किमी दूर लोहाघाट में पॉलिटेक्निक होना भी सीट खाली रहने का बड़ा कारण बताया गया है।
विज्ञापन

2014 से संचालित चंपावत के राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग एंड बिग डाटा) ट्रेड हैं। हर ट्रेड में 32-32 सीट हैं। जीप (पॉलिटेक्निक की संयुक्त अभियांंत्रिकी परीक्षा) के रैंकधारियों में महज 20 अभ्यर्थियों ने यहां दाखिला लिया है। खाली रही 76 सीट भरने के लिए संस्थान ने 15 सितंबर तक हाईस्कूल पास अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के साथ ही सीधे प्रवेश की अनुमति की सुविधा दी थी। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद मात्र चार और प्रवेश हुए। 72 सीट खाली रह गई। क्लाउड कंप्यूटिंग एंड बिग डाटा में तो एक भी छात्र ने प्रवेश नहीं लिया। तीन ट्रेड में सात अनुदेशक और पर्याप्त आधारभूत ढांचा होने के बाद ये हाल है।
विज्ञापन

कोट
ऑफलाइन प्रवेश की समयसीमा शुक्रवार को खत्म हो गई। लेकिन इस दौरान मात्र चार अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। पर्याप्त अनुदेशक और जरूरी सुविधाएं होने के बावजूद प्रवेश नहीं लेने की वजह 15 किमी दूर लोाहघाट में पहले से पॉलीटेक्रिक का होना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके श्रीवास्तव, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक, चंपावत।
इन तीन ट्रेड पर भरी गई सीट:
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन: 9
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 15
क्लाउड कंप्यूटिंग एंड बिग डाटा: 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed