फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voting in Banbasa

पहली बार किया मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Voting in Banbasa
पहली बार मतदान करने वाला सलोनी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
लोकेश ने पहली बार दिया वोट
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। ग्राम भजनपुर निवासी इंटरमीडिएट छात्र लोकेश चंद पहली बार मतदान कर गर्व का अनुभव कर रहे हैं। वे कहते हैं कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं को आगे आकर शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए। आम समस्याओं को दूर करने एवं विकास कार्यों को संपन्न कराने के लिए साफ सुथरी सरकार बनाने के लिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
वहीं नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी 12वीं की छात्रा सलोनी अग्रवाल पहली बार मतदान कर गदगद हैं। वे कहती हैं कि मतदान कर उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान देने के साथ ही उत्तराखंड में नई सरकार बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। वे युवाओं से कहती हैं कि उन्हें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए कई युवाओं ने पहली बार मतदान किया
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए युवाओं में सबसे अधिक जोश रहा। उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा समेत अन्य मुद्दों पर मतदान किया। हर बूथ पर युवाओं के चेहरे पर उत्साह दिखाई दे रहा था। कोई युवा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों के लिए मतदान की बात कहता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बूथों पर युवा मतदाता अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मतदान के लिए पहुंचे थे। कोई बंगलुरु, दिल्ली, गुजरात, पंतनगर, देहरादून, मुंबई से मतदान के लिए यहां आया था। उन्होंने कहा कि पांच साल में एक मौका ऐसा मिलता है, जब हम अपने भविष्य को बेहतर बनाने वाला जनप्रतिनिधि चुनते हैं। इस मौके को मतदान के बिना नहीं गवां सकते हैं। कुछ युवाओं ने बताया कि पिछली बार उन्होंने मतदान नहीं किया था लेकिन इस बार क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने सशक्त जनप्रतिनिधि चुनने का मन बनाया और मतदान के लिए यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed