{"_id":"5883944a4f1c1b701beffb50","slug":"votes-in-every-region-became-prosperous","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वोट हर हाल-प्रदेश बने खुशहाल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वोट हर हाल-प्रदेश बने खुशहाल’
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
‘वोट हर हाल-प्रदेश बने खुशहाल’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वोट है ताकत’, ‘वोट हर हाल-प्रदेश बने खुशहाल’, अमर उजाला के नारे के साथ शनिवार को सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे घर-परिवार, गांव और शहर में जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर अमर उजाला की इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।
मतदाता जागरूकता गोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाचार्य बरियाम दास ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता को मतदान करना चाहिए। वोट देने से ही लोकतंत्र में मजबूती और राजनीति में स्वच्छता आएगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए समाज में जागरूकता का काम करने की प्रेरणा दी।
कहा कि अपने परिवार के हर पात्र सदस्य से अनिवार्य रूप से मतदान कराएं। प्रबंधक ब्रदर सोजन ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी होते ही अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करें।