{"_id":"640f61d6ac220cdabe0df1b3","slug":"vollyball-match-in-tanakpur-tanakpur-news-c-8-1-80416-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राज्य स्तर पर खेलेगी जिले की महिला वॉलीबॉल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राज्य स्तर पर खेलेगी जिले की महिला वॉलीबॉल की टीम
Mon, 13 Mar 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राज्य स्तरीय महिला ओपन आमंत्रण वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चंपावत जिले की 15 सदस्यीय टीम का चयन हो गया है।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट और जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अवतार सिंह की देखरेख में हुए ट्रायल में जिलेभर की 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। बता दें कि खेल निदेशालय और उत्तरांचल वॉलीबॉल संघ की ओर से 17 से 19 मार्च तक स्थानीय स्टेडियम में राज्य स्तरीय महिला ओपन आमंत्रण वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी।
इसमें चंपावत जिले के साथ ही राज्य के सभी 13 जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और चमोली की टीमें हिस्सा लेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन पंत ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिले की टीम में ये खिलाड़ी चुनीं गईं
अरुनिमा, डोली जोशी, रिया, रिसिका, शगुन, कशिश, चारू, जिया, रुचि, कृति, मनीषा, साक्षी, काजल, रितिका, कविता।