फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers will protest against boundary wall in the playground

Champawat News: खेल मैदान में चहारदीवारी का विरोध करेंगे ग्रामीण

Tue, 19 Mar 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 19 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers will protest against boundary wall in the playground
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के समीप रायनगर चौड़ी स्थित डिग्री कॉलेज खेल मैदान में महाविद्यालय की ओर से चहारदीवारी के निर्माण की सुगबुगाहट से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने किसी भी हाल में खेल मैदान में चहारदीवारी का निर्माण नहीं होने देने का ऐलान किया है। जबरन खेल मैदान में चहारदीवारी का निर्माण करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनके बुजुर्गों ने डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए गांव की नाप भूमि दान में दी थी। बुजुर्गों ने खेल मैदान में किसी भी प्रकार का भवन निर्माण न करने और महाविद्यालय और गांव का बराबर अधिकार होने की बात कही थी। पूर्व में ग्रामीणों की ओर से खेल मैदान का समतलीकरण करने के साथ सांसद निधि, विधायक निधि आदि मदों से खेल मैदान की दीवारों का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

खेल मैदान के बीच से सदियों से देवताओं के जाने का मार्ग, ग्रामीणों का आवाजाही का मार्ग है और कई अन्य अवसरों पर खेल मैदान का प्रयोग किया जाता है। ग्रामीणों ने जबरन खेल मैदान में चहारदीवारी का निर्माण आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेंद्र राय, भैरव राय, रमेश राय, गंगादत्त राय, पूरन चंद्र जोशी, उमापति राय, हरीश राय, प्रकाश राय, कमल राय, विपिन राय, नीरज राय, विवेक राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed