फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers upset with poor communication service demonstrated

संचार सेवा से बेहाल हैं बाराकोट के कई गांव, प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset with poor communication service demonstrated
बरदाखान क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के बर्दाखान, नदेड़ा, पठलती सहित कई गांवों में मोबाइल टावर नहीं होने से लोगों को दिक्कतें हो रही है। ग्रामीणों ने मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि एक ओर डिजिटल इंडिया का नारा लगाया जा रहा है, जबकि उनके क्षेत्रों में मोबाइल से बात होना भी कठिन हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि मोबाइल से बात करने के लिए उन्हें ऊंची पहाड़ियों को खोजना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश जोशी, पुरुषोत्तम पंत, मोहन सिंह, मदन जोशी, त्रिलोचन बिष्ट, अमरनाथ, धीरज, हरीश आदि शामिल थे। इधर बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर विजय बहादुर का कहना है कि इन क्षेत्रों में टावर लगाने का फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अलबत्ता ग्रामीणों की मांग को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed