फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers shouted slogans against BSNL

बीएसएनएल नेटवर्क नहीं होने से छात्र एवं युवा परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers shouted slogans against BSNL
लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे गांवों में बीएसएनएल सेवा ठप पड़ने पर बीएसएनएल के खिलाफ नारेब? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे करीब 15 से अधिक गांवों में बीएसएनएल की संचार सेवा ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने डुंगराबोरा गांव में बीएसएनएल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विभाग ने शीघ्र सेवा सुचारु नहीं की तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डुंगराबोरा के बीडीसी सदस्य दशरथ बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि नेपाल सीमा से लगे कायल, भोजनी, डनगांव, रौंसाल, कमलेड़ी, टुंटा बिष्ट, डुंगरा, मढुवां, मटियानी, पुंडिल, कुनाड़ी, नीड़ आदि गांवों में पिछले 10 दिनों से बीएसएनएल की सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

लोगों का देश दुनिया से संपर्क कटा हुआ है। ग्रामीणों को बात करने के लिए कई किलोमीटर दूर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीएसएनएल के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी सेवा सुचारु नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनएल का नेटवर्क न होने से छात्र परेशान
चंपावत। जिले के रुईयां, कुकड़ोनी, कफल्टा, पाली, कैन्यूड़ा, सल्ली, सतकुला गांव में पिछले सप्ताह से बीएसएनएल का नेटवर्क न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के चलते छात्र सिविल परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने कहना है कि बीएसएनएल पर भरोसा करते हुए उन्होंने ढाई सौ रुपये से ऊपर के अनलिमिटेड रिचार्ज कराए हुए हैं। वह इस सेवा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ग्रामीण युवा दीपक सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद सिंह आदि का कहना है कि छात्रों के साथ ही क्षेत्र की पांच हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। इधर सुयालखर्क क्षेत्र में भी बीएसएनएल के मोबाइल टावर से सिग्नल न मिलने के कारण उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन शो पीस बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed