फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers protest auction of mining leases at Mosta in Ladhiya

कृषि सुधार बिल को किसान हित में बताया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest auction of mining leases at Mosta in Ladhiya
बनबसा पचपकरिया में किसान गोष्ठी में मौजूद किसान व भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह अधिकारी ने क्षेत्र के किसानों को कृषि सुधार कानून के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से किसान हित में किए गए कार्यों के बारे विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तैयार कर उन्हें भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक की अध्यक्षता एवं सुनीता मुरारी के संचालन में पचपकरिया गांव में हुई बैठक में क्षेत्र के किसानोें ने कृषि सुधार कानून को किसान हित में बताया। इस मौके पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कहा है कि वे कृषि सुधार कानून से संतुष्ट हैं। यहां के किसानों ने अपनी धान की फसल साधन सहकारी समिति में सरकार की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति कुंतल में बेची है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से अपील की गई है कि क्षेत्र कुछ किसान चार पांच दशकों से बेनामी भूमि पर खेती कर रहे हैं। लेकिन जमीन नाम पर न होने से उनकी फसल की खरीद सरकारी तोल पर नहीं हो पा रही है। इससे उन्हें बाजार में बिचौलियों के हाथों फसल काफी कम कीमत में बेचना पड़ रहा है। उन्होंने बेनामी भूमि पर होने वाली फसल को भी सरकार द्वारा खरीदने, खाद पर सब्सिडी देने की मांग उठाई है। ज्ञापन में ग्रामप्रधान महेश मुरारी, खीम सिंह, गोविंद सिंह ज्याला, फूल सिंह, सुरेश सक्सेना, हरीश पांडेय, रमेश भट्ट, हरक पाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed