फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Livestock owners distressed due to lack of silage and fodder.

Champawat News: साइलेज और चारा न मिलने से पशुपालक परेशान

Sun, 13 Sep 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 13 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Livestock owners distressed due to lack of silage and fodder.
चंपावत। पाटी विकासखंड के देवीधुरा क्षेत्र के पशुपालक राजेश बिष्ट ने दुग्ध संघ चंपावत पर साइलेज और चारा उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह डेयरी के माध्यम से स्वरोजगार कर आजीविका चला रहे हैं। वर्तमान में उनके पास 45 पशु हैं, जिनसे प्रतिदिन 110 से 120 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। इसके बावजूद दुग्ध संघ की ओर से पशुओं के लिए चारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

राजेश बिष्ट ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह दुग्ध संघ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे और सड़क पर दूध बहाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में पशुओं की बीमारियों की जांच के लिए कोई पशु चिकित्सक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

इधर, दुग्ध संघ के प्रबंधक गंगा शरण राणा ने बताया कि उनकी डेयरी से दुग्ध संघ को काफी कम मात्रा में दूध मिलता है। दूध की मात्रा के आधार पर पशुपालकों को साइलेज और चारा उपलब्ध कराया जाता है जो राजेश बिष्ट को भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनसेट
पशुओं के चर्मरोगों की दी जानकारी
बनबसा (चंपावत)। बनबसा पशु चिकित्सालय की ओर से सुदूरवर्ती गांव गढ़ीगोठ और देवीपुरा में एलएसडी जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविर में पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों, उनके उपचार और बचाव के बारे में जानकारी दी गई। चंपावत के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल के निर्देश पर आयोजित शिविरों में पशुपालकों को इन दिनों पशुओं में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान पशुओं की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान भरत प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ। इसमें बनबसा पशु चिकित्सालय की डॉ. फहरीन ताहिर, फार्मेसी अधिकारी किशन चंद आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed