{"_id":"58e27eb04f1c1b4c3e5b529a","slug":"villagers-protest-at-collectrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं और ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं और ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीणों
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में न्यायालय के आदेश के बाद शराब की दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने को लेकर विरोध तेज हो गया है। एक ओर जिले में जहां पाटी, लोहाघाट और सूखीढांग में शराब की दुकानों का विरोध हो रहा है। वहीं सोमवार को जिला मुख्यालय की अंग्रेजी शराब की दुकान ढकना बडोला रोड पर शिफ्ट होने की सुगबुगाहट मिलते ही ग्रामीण और महिलाएं जिला कार्यालय पहुंच गई।
उन्होंने प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दुकान खुलने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। महिलाओं का कहना था कि इस मार्ग से बच्चे स्कूल जाते हैं और यह ग्राम सभा का मुख्य मार्ग है। महिलाएं इसी मार्ग से बाजार आती जाती हैं, यदि इस मार्ग पर शराब की दुकान खुल जाएगी तो महिलाओं और बच्चों के लिए दिक्कत शुरू हो जाएगी। आक्रोशित महिलाओं ने ढकना मार्ग पर किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खोलने देने का ऐलान किया।
प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान विनोद चौधरी, जगमोहन जोशी, प्रहलाद सिंह बोहरा, प्रकाश चंद्र, कुंदन सिंह, डिगरी देवी, हेमा देवी, शोभा देवी, शांति देवी, त्रिलोकी देवी, दीवान सिंह, जगत सिंह, नवीन चंद्र, पीतांबर, भुवन चंद्र, जगदीश चंद्र, खिलानंद, घनानंद, हीरा देवी, केशवी देवी, सरोजनी देवी, दिनेश चौड़ाकोटी, राजू शर्मा आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट में नारेबाजी कर जताया शराब का विरोध
लोहाघाट (चंपावत)। शिवालय मंदिर, डिग्री कॉलेज मार्ग पर शराब की दुकान खुलने पर लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। मोहल्ले के लोगों ने कचहरी परिसर में आकर शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नीलू चावला को सौंपा।
सोमवार को भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष त्रिभुवन बोहरा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में शोभा साह, निर्मला बिष्ट, हंसा बिष्ट, विमला बिष्ट, कमला साह, द्रोपदी राय आदि महिलाओं का कहना था कि न्यायालय के आदेश के बाद पिथौरागढ़ मार्ग की शराब की दुकान को बजरंगबली वार्ड में शिवालय मार्ग और डिग्री कॉलेज मार्ग पर खोल दी गई है।
दुकान के पास ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुर्वेदिक चिकित्सालय तथा मात्र 50 मीटर की दूरी पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शराब की दुकान को तीन दिन के भीतर बंद नहीं किया गया तो लोग आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सूरज साह, राजा खोलिया, नरेश चंद्र जोशी, केसी बिष्ट, हेम चंद्र बिष्ट, मनोज बिष्ट, कैलाश राय, ललित मोहन राय, हेमंत राय, हेम राय, राजीव, जाहिद, दीपक साह, ललित साह, कमलेश उप्रेती, देवकी देवी आदि तमाम लोग मौजूद थे।
छात्र संघ पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर नए स्थान में शराब की दुकान का विरोध किया है। छात्रसंघ सचिव संदीप पंत, कोषाध्यक्ष सौरभ फर्त्याल, नीरज कालाकोटी, दीपक फर्त्याल और पूर्व महासचिव इंदर ढेक के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि नए स्थल पर खुली शराब की दुकान से महाविद्यालय की दूरी 30 मीटर तथा अस्पताल की दूरी 20 मीटर पर है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार दुकान खोलने की कार्रवाई करने की मांग उठाई है।