फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers of Tapnipal appealed to DM for water

Champawat News: तपनीपाल के ग्रामीणों ने डीएम से लगाई पानी के लिए गुहार

Wed, 19 Jun 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 19 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Tapnipal appealed to DM for water
चंपावत। पाटी विकासखंड के तपनीपाल क्षेत्र के लोगों ने डीएम से पानी के लिए गुहार लगाई है। बुधवार को ग्रामीणों 30 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जब से हर घर जल योजना के तहत गलत तरीके से जल वितरण का काम किया गया है, तब से पानी की समस्या बढ़ गई है। ग्रामीण अशोक सिंह का कहना है कि जल जीवन मिशन योजना से पहले लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी मिल जाता था, लेकिन अब नहीं। क्षेत्र के साथ ही दो प्राइमरी स्कूलों में भी पानी की हो रही है। ग्रामीण दीपक डिक्टिया ने बताया कि योजना बनने के बाद तपनीपाल क्षेत्र के करीब 25 परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन देने वालों में हरिराज सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह, चतुर सिंह, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, मंजू देवी, त्रिलोकी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed