{"_id":"656f51588201f7ad58042ec9","slug":"villagers-of-sui-protested-against-kvks-proposed-solar-pumping-scheme-champawat-news-c-229-1-shld1009-3785-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: केवीके की प्रस्तावित सोलर पंपिंग योजना का सुंई के ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: केवीके की प्रस्तावित सोलर पंपिंग योजना का सुंई के ग्रामीणों ने किया विरोध
Tue, 05 Dec 2023 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के सुंई क्षेत्र में केवीके की प्रस्तावित सोलर पंपिंग योजना के विरोध में तहसील में ज्ञाप
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे सुंई गांव के लोगों ने गांव की लिफ्ट पेयजल के ऊपर खातखाल गधेरे में कृषि विज्ञान केंद्र की प्रस्तावित सोलर पंपिंग योजना का विरोध किया है। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर जल्द योजना पर रोक न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में सौंपे ज्ञापन में कहा है कि सुंई पंपिंग पेयजल योजना के ऊपर गधेरे में केवीके की ओर से गधेरे के पानी को रोककर सोलर पंपिंग योजना प्रस्तावित की गई है। इसी गधेरे में सुंई पंपिंग पेयजल योजना बनी हुई है।
इस योजना से सुंई पऊ, चनकांडे, कालकोट, सुंई डुंगरी, सुंई चौबे गांव सहित विभिन्न तोकों में पानी की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में इस गधेरे में पानी कम होने के कारण इन तोकों में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। अब गधेरे में केवीके की सोलर पंपिंग योजना बनाने से पूर्व में बनी पंपिंग योजना प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने केवीके की योजना पर रोक न लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।