{"_id":"5f5918498ebc3e54cc40e4b1","slug":"villagers-of-kaligaon-raised-demand-to-shift-trenching-ground-elsewhere-champawat-news-hld3963782164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंचिंग ग्राउंड स्थानांतरित करने तक होगा पंचायत चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रंचिंग ग्राउंड स्थानांतरित करने तक होगा पंचायत चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन
लेाहाघाट (चंपावत)। कलीगांव के ग्रामीणों की बैठक में मेलाखाल से ट्रंचिंग ग्राउंड अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की गई। इस मौके पर ट्रंचिंग ग्राउंड को मेलाखाल से अन्यत्र शिफ्ट न करने तक पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया।
पूर्व प्रधान मदन राम की अध्यक्षता और खुशाल सिंह मेहता के संचालन में हुई इस बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से वह मेलाखाल के जंगल में नगर पंचायत की ओर से डाले जा रहे कूड़े का विरोध कर रहे हैं। इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन की ओर से इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मेलाखाल से नगर पंचायत के ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
मालूम हो कि कलीगांव में ग्राम प्रधान के निर्विरोध निर्वाचन के बाद सात वार्डों में एक भी वार्ड सदस्य न होने के कारण ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो पा रहा है। उप चुनाव में भी किसी ग्रामीण ने वार्ड सदस्य के लिए नामांकन नहीं कराया है। पंचायती राज विभाग की ओर से 10 सितंबर तक वार्ड सदस्य के लिए ब्लॉक कार्यालय में अपना नाम देने की विज्ञप्ति जारी की गई है। बैठक में दिनेश सिंह पुजारी, तारा सिंह, प्रदीप राय, हेमंत सिंह मेहता, विवेक मेहता, कमल राय, ललित राय, हरीश राय, अतुल सिंह पुजारी आदि मौजूद रहे।