{"_id":"f7e45e0ea7508f4269080e34380158ca","slug":"villagers-in-an-open-meeting-the-many-offers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ापिता ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्रामीणों ने दिए कई प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़ापिता ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्रामीणों ने दिए कई प्रस्ताव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौड़ापिता ग्राम पंचायत की खुली बैठक में गांव की कार्ययोजना तय की गई। ग्रामीणों ने चेकडैम, सिंचाई गूल, पानी टैंक आदि के निर्माण के प्रस्ताव रखे। बैठक में जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने कहा कि मनरेगा से रोजगार के साथ ग्रामीण विकास को गति देने वाले कार्य कराए जाएं।
विज्ञापन
ग्रामीणो ंने संपर्क मार्ग, सीसी खड़ंजा, गौशाला, शौचालय निर्माण आदि की भी मांग की। पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) हयात राम ने कानूनी जानकारी देने के साथ समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पुष्पा बोहरा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जनार्दन ओली ने संचालन किया। वहां पूर्व प्रधान सरदार सिंह बोहरा, दीपक बिनवाल, भीम बोहरा, प्रताप बोहरा, जगदीश बोहरा, संतोष डसीला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन