फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers angry over the poor condition of Chamdeval-Jakh motor road

Champawat News: चमदेवल-जाख मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़के ग्रामीण

Tue, 25 Jun 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 25 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over the poor condition of Chamdeval-Jakh motor road
लोहाघाट के चमदेवल-जाख मोटर मार्ग की बदहाली पर लोनिवि के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: ग्
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा को जोड़ने वाले चमदेवल-जाख मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। नाराज ग्रामीणों ने मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग को लेकर लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर लोनिवि के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि करीब तीन किमी लंबा चमदेवल-जाख मोटर मार्ग बदहाल है। इस सड़क पर हर पांच मीटर में गड्ढे हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने से दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। एक ओर सरकार ने राज्य की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का संकल्प लिया है, दूसरी ओर क्षेत्र के इन बदहाल मोटर मार्गों का कोई सुध लेवा नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि वह बदहाल मोटर मार्ग को ठीक करने की मांग लगातार उठा रहे हैं, लेकिन इसे ठीक करने वाला कोई नहीं है। इ
विज्ञापन

मोटर मार्ग पर ग्रामीण जान हथेली में रखकर प्रतिदिन आवाजाही कर रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन कलौनी ने बताया चमदेवल से पंचेश्वर लिंक हो गया है मंदिर में दर्शन और शव यात्रा में जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहे। प्रदर्शन करने वालों में चंद्र शेखर, कुंदन पाटनी, दरवान सिंह, जगत सिंह, शुक्र चंद, भुवन सिंह, अनुज सिंह, नीरज सिंह, देव धौनी मौजूद रहे। इधर लोनिवि के सहायक अभियंता पीसी नारियाल ने बताया कि मोटर मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा था स्वीकृति नहीं मिल पाई। दुबारा प्रस्ताव बनाकर बना कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed