फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers angry over lack of asphalting of Dayartoli-Hichora and Chhindabans motor road

Champawat News: दयारतोली-हिचौड़ा और छींडाबांस मोटर मार्ग में डामरीकरण न होने पर भड़के ग्रामीण

Fri, 12 Apr 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 12 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over lack of asphalting of Dayartoli-Hichora and Chhindabans motor road
बाराकोट रेगडू में हिचौड़ा-छींडाबांस सड़क पर डामरीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्र
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में दयारतोली-हिचौड़ा और हिचौडा-छींडाबांस मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग जोर पकड़ऩे लगी है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द सड़क पर डामरीकरण करने की मांग उठाई। डामरीकरण न होने पर लोकसभा चुनाव के बाद आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन लाल की अध्यक्षता में हिचौड़ा मैदान के पास ग्रामीणों ने सड़क पर डामरीकरण की मांग को लेकर छीड़ा, बांस, हिचौड़ा और बेट्टा के प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि करीब 22 साल पूर्व गांव के लिए सड़क काटी गई थी, तब से यह सड़क बदहाल पड़ी हुई है। सड़क में न तो नाली का निर्माण हुआ है और न ही डामरीकरण हो पाया। ग्रामीणों ने कहा कि जन प्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन से सड़क पर डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि लोग ऊबड खाबड मार्ग से आवाजाही करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि दयारतोली से हिचौड़ा के लिए पांच किमी.और हिचौड़ा से छींडाबांस के लिए नौ किमी. सड़क का निर्माण किया गया था। तब से इन दोनों सड़कों पर डामरीकरण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क पर डामरीकरण न करने पर लोकसभा चुनाव के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान बंशी लाल, महेश सिंह, हीरा सिंह, नैन राम, हरीश राम, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed