{"_id":"66dde4d037b148394c0c0d60","slug":"villagers-angry-over-drinking-water-line-not-being-laid-for-last-one-year-champawat-news-c-229-1-shld1026-112760-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एक साल से पेयजल लाइन नहीं बिछने से ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एक साल से पेयजल लाइन नहीं बिछने से ग्रामीण नाराज
Sun, 08 Sep 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। कजीना ग्राम पंचायत के गहत्वाड़ तोक में एक साल से पेयजल लाइन नहीं बिछाए जाने पर ग्रामीण नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कजीना के तोक गहत्वाड़ में 15 परिवार पेयजल से वंचित हैं। उन्हें दो किमी दूर नौलों, धारों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
ग्रामीण चतुर राम और अनीता का कहना है कि एक वर्ष पूर्व पेयजल लाइन के लिए जल संस्थान में टेंडर लगने के बाद भी लाइन नहीं बिछाई गई है। ग्रामीणें ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि जल संस्थान ने बिना आम सहमति के कजीना में तीन किमी दूर पेयजल टैंक बना दिया। उन्होंने पेयजल लाइन का टैंक गहत्वाड़ तोक के निकट बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कैलाश कुमार, महेश राम, चंदू कुमार, बलराम, पन राम, नवीन कुमार, रोहित कुमार, प्रकाश राम आदि मौजूद रहे।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता परमानंद पुनेठा का कहना कि विगत दिनों में बारिश के कारण कार्य प्रभावित रहा था। निर्माण संबंधित ठेकेदार को पत्राचार कर नियत समयावधि में कार्य पूर्ण करने को कहा गया है।