{"_id":"646512f4ea4dce883a0c0bd7","slug":"villagers-angry-due-to-non-construction-of-road-even-after-four-surveys-champawat-news-c-8-1-142765-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चार बार सर्वे होने के बाद भी सड़क नहीं बनने से ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चार बार सर्वे होने के बाद भी सड़क नहीं बनने से ग्रामीण नाराज
Wed, 17 May 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 17 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में सड़क की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपते धूनाघाट के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : प्रतीकात्मक।
चंपावत। जिले के कमलेख से बसौटा तक सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने चार बार सर्वे कार्य होने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
बुधवार को धूनाघाट से आए हुए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में सड़क की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से चार बार सर्वे कार्य होने के बाद भी अभी तक सड़क का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र सड़क की मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान कविता देवी, भगवान सिंह, अमर सिंह, आशा देवी, दीपा देवी, कमला देवी, कृष्णानंद, महेश चंद्र गहतोड़ी, विद्याधर गहतोड़ी, त्रिलोक सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद