फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Village heads accused of arbitrarily proposing work

ग्राम प्रधानों ने लगाया मनमाने ढंग से कर्य प्रस्तावित करने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Village heads accused of arbitrarily proposing work
चंपावत/लोहाघाट। ग्राम प्रधान संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन कर बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिला मुख्यालय में ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मनोज सिंह तड़ागी, ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह के नेतृत्व में 12 सूत्री मांगों को पूरा करने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

लोहाघाट में ग्राम प्रधानों ने जिला पंचायत पर मनमाने ढंग से मनरेगा के कार्य प्रस्तावित करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। नाराज ग्राम प्रधानों ने बडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत की सहमति के बिना जिला पंचायत की अनुपूरक योजना स्वीकृत न करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2021-22 की मनरेगा कार्य योजना में जिला पंचायत ने अपनी मर्जी से बिना पंचायत की बैठक किए ऐसे कार्य शामिल किए हैं, जो पूर्व में हो चुके हैं। इससे ग्राम पंचायत में काफी विरोधाभास की स्थिति पैदा हो रही है। प्रधानों का कहना है कि जिला पंचायत द्वारा अपनी अनुपूरक कार्ययोजना भी किसी समय भी पास कर दी जाती है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम प्रधानों ने बिना उनकी सहमति के जिला पंचायत की अनुपूरक योजना स्वीकृत न करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक महामंत्री शिवराज बोहरा, भुवन चौबे, भाष्कर राय, एलएम जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed