फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Village head organization opposed Common Center in Nyaya Panchayats

ग्राम प्रधान संगठन किया न्याय पंचायतों में कॉमन सेंटर का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Village head organization opposed Common Center in Nyaya Panchayats
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि तहसील ग्राम प्रधान संगठन ने न्याय पंचायत स्तर पर सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के नाम पर ग्राम पंचायतों के मद से प्रतिमाह ढाई हजार रुपये के भुगतान का विरोध करते हुए फैसले को तत्काल रद्द करने को कहा है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को सरकारी धन का दुरुपयोग बताया है। साथ ही ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना में संशोधन करने और आपात निधि दिए जाने की मांग उठाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में आए जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम प्रधानों ने संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाने को कोई औचित्य नहीं है। कोई भी ग्राम पंचायत कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से काम कराने को सहमत नहीं है। संगठन की ओर से पूर्व में भी इसका विरोध किया गया था, लेकिन ग्राम पंचायतों पर हर माह ढाई हजार रुपये का बोझ डालकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसे तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने आगाह किया है कि कॉमन सेंटर का आदेश रद्द नहीं किया गया तो विरोध में उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष रवि कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, संरक्षक महेश मुरारी, दीपा बोहरा, उपाध्यक्ष गंगा विश्वकर्मा, महामंत्री दीपक प्रकाश चंद, राधिका चंद, सचिव रमिला आर्या, आयशा खातून, छीनीगोठ प्रधान पूजा जोशी, विचर्द की प्रधान पूनम चंद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed