फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   village development officer of pati dies

पाटी के ग्राम विकास अधिकारी शर्मा की मौत

Thu, 07 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 07 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 पाटी ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी की मौत हो गई। वे यहां अपने कमरे में बेसुध मिले। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया है। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के जैंती निवासी चंद्रशेखर शर्मा (53) पुत्र नरोत्तम शर्मा पाटी ब्लॉक की आवासीय कालोनी में रहते थे।


बृहस्पतिवार सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर ब्लॉक के कर्मियों ने उनके कमरे में जाकर देखा, तो वे कमरे में बेसुध पड़े थे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही आनन-फानन में उन्हें आपात सेवा 108 से पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पाटी के पुलिस निरीक्षक खुशाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अलबत्ता प्रथमदृष्ट्या सामान्य मौत नजर आ रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि शर्मा कुछ दिनों से बीमार थे और पीलिया का इलाज करा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed