फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vikas Shah becomes Champawat Trade Board President

Champawat News: विकास शाह बने चंपावत व्यापार मंडल अध्यक्ष

Sun, 09 Jun 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 09 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vikas Shah becomes Champawat Trade Board President
चंपावत में व्यापार मंडल चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते व्यापारी। संवाद
चंपावत। व्यापार मंडल की नगर इकाई के लिए हुए मतदान में विकास शाह ने जीत हासिल की है। उन्होंने अध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में प्रतिद्धंदी मुकेश गिरि को 250 मतों से हराया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर विकास शाह को 419 और मुकेश गिरी को 169 मत मिले। कुल 652 वोटरों में से 589 ने मतदान में हिस्सा लिया। एक वोट अवैध घोषित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। मुख्य चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बोहरा और चुनाव अधिकारी बसंत सिंह तड़ागी ने नतीजे की घोषणा की। इसके बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ नगर में जुलूस निकाला और व्यापारियों का आभार जताया। रविवार सुबह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान हुआ। चंपावत जीआईसी तिराहा स्थित शिवा रेजीडेंसी में हुए मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती हुई। चुनाव पर्यवेक्षक शंकर दत्त पांडेय ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। महामंत्री पद पर हरीश चंद्र सक्टा, उपाध्यक्ष पद पर कमलदीप तिवारी और कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह पुजारी का पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। चुनाव प्रक्रिया के संचालन में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, जिला महामंत्री कमलेश राय, सुधीर साह, भगवतशरण राय, रोहित बिष्ट, गौरव पांडेय, प्रकाश पांडेय, तुषार वर्मा, मयूख चौधरी, सनी वर्मा आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed