{"_id":"593c34494f1c1ba26b8b48ab","slug":"viewers-were-loaded-by-the-park-comedy-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क हास्य नाटक से दर्शक लोटपोट हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क हास्य नाटक से दर्शक लोटपोट हुए
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
नाटक प्रस्तुत करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद की पहल पर युवा भवन में हिमाद्री नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन पटना (बिहार) के कलाकारों ने पार्क नामक हास्य नाटक का मंचन किया। उम्दा मंचन से दर्शक खूब गुदगुदाए हुए। नाट्य समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, एडवोकेट नवीन मुरारी, निर्मला पंत, पैरा लीगल वालंटियर रेनू गड़कोटी ने किया।
जिला प्रशासन और कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के तत्वावधान में हो रहे महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग नाटक का लुत्फ उठा रहे हैं। कला दर्पण के अध्यक्ष भैरव राय ने भरत मुनि के नाट्य शास्त्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान बिहार के पटना की संस्था रंग समूह के कलाकारों ने मानव कौल लिखित और स्वरम उपाध्याय निर्देशित हास्य नाटक पार्क का मंचन किया। हास्य और व्यंग्य से भरपूर इस नाटक में किसी स्थान पर स्वामित्व का अधिकार तथा दार्शनिक प्रकार के सवालों ने हास्य की पराकाष्ठा को जन्म दिया।
मंचन में पटना के गांधी पार्क की एक बेंच में एक युवक बैठकर डॉक्टर का इंतजार कर रहे, तभी दूसरा व्यक्ति आता है जो उसे बेंच से जबरन उठा देता है और खुद बैठ जाता है। उसी वक्त गब्बर सिंह का तीसरा आदमी भी पार्क में आता है, जो कालेज में विज्ञान और संगीत का शिक्षक है। वह भी उसी बेंच में बैठना चाहता है। इसी प्रकार मंचन में तीनों का विवाद चलता है और पहली बेंच पर बैठने के लिए दावे मजबूत करते हैं। बेंच में बैठने का कारण कालेज की गणित की शिक्षिका का घर साफ दिखाई देना दिखाया गया। चार पात्रों के इस मंचन मे हास्य के अंदाज से दर्शक लोटपोट हो गए। मधुकांक मिश्रा के संचालन में हुए नाटक में कृणाल कुमार, संतोष मेहरा, विवेक कुमार और विनीता सिंह ने अदाकारी से दर्शकों को मुरीद बना लिया। कार्यक्रम प्रभारी कृष्ण मोहन द्विवेदी ने बताया कि नाट्य समारोह 12 जून तक चलेगा।