फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vichi GP

विचई ग्राम पंचायत भी शत-प्रतिशत शौचालय युक्त

Sun, 10 Jan 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 10 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Vichi GP

केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का असर ग्राम पंचायतों पर दिखाई पड़ने लगा है। ज्ञानखेड़ा के बाद अब जिले के मैदानी क्षेत्र की विचई ग्राम पंचायत भी शत-प्रतिशत शौचालय युक्त पंचायत बन गई है, जिसके बाद विचई एसएलडब्ल्यूएम (सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) पुरस्कार की दौड़ में शामिल होने वाली जिले के मैदानी क्षेत्र की दूसरी पंचायत बन गई है।

विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन धीरे-धीरे स्वच्छता का उजाला जगाने लगा है। शत-प्रतिशत शौचालय युक्त ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने की केंद्र सरकार की योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि अपनी पंचायत को इस श्रेणी में शामिल कराने का प्रयास कर रहे हैं। जिले के मैदानी क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतें भी शत-प्रतिशत शौचालय युक्त बनी है। पहले ज्ञानखेड़ा ग्राम पंचायत इस श्रेणी में आई तो अब ग्राम प्रधान किरन देवी और बीडीसी सदस्य कादिर अली के प्रयास से विचई ग्राम पंचायत भी शत-प्रतिशत शौचालय युक्त बन गई है।
विज्ञापन


प्रधान किरन ने बताया कि स्वजल विभाग में पंचायत के शत-प्रतिशत शौचालय युक्त होने का दावा किया गया है। विभाग के सामुदायिक विभाग विशेष मो.आरिफ खान ने बताया कि विचई एसएलडब्ल्यूएम की टीम पुरस्कार के लिए ज्ञानखेड़ा के साथ ही विचई ग्राम पंचायत का भी सर्वे कर रिपोर्ट स्वच्छ भारत मिशन को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर परिवार के पास है शौचालय
ग्राम प्रधान किरन देवी का कहना है कि ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत को स्वच्छ बनाने का काम शुरू किया गया। विशेषकर महिलाओं ने सफाई अभियान चलाकर श्रमदान से पंचायत में गंदे स्थलों की सफाई की और लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि आज उनकी पंचायत में एक भी परिवार ऐसा नहीं है जो शौचालय सुविधा से वंचित हो।


कोई नहीं जाता खुले में शौच

बीडीसी सदस्य कादिर अली का कहना है कि उनके बीडीसी क्षेत्र में विचई के साथ ही मनिहारगोठ ग्राम पंचायत भी है। दोनों ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया और विचई ग्राम पंचायत में यह अभियान सफल भी हुआ है। ग्राम पंचायत में करीब 15 परिवार शौचालय से वंचित थे, लेकिन आज इन परिवारों के पास भी शौचालय की सुविधा है और कोई भी खुले में शौच को नहीं जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed