{"_id":"5d5840b18ebc3e89b51c674d","slug":"verification-champawat-news-hld3532029120","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड वेरिफिकेशन के बाद उपभोक्ताओं को मिलेगा चिप कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड वेरिफिकेशन के बाद उपभोक्ताओं को मिलेगा चिप कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के राशन कार्ड धारकों को अब जल्द ही चिप वाले कार्ड मिलेंगे। इन दिनों पूर्ति विभाग राशन कार्डों के वेरिफिकेशन का काम कर रहा है। डेढ़ महीने के भीतर 52 फीसदी राशन कार्डों का वेरिफिकेशन कर दिया गया है।
चंपावत जिले में लगभग 57879 उपभोक्ताओं के पास बीपीएल, एपीएल और अंत्योदय कार्ड हैं। वर्तमान में लगभग 30097 उपभोक्ताओं के राशन कार्डों का वेरिफिकेशन पूरा हो गया है। कार्डों का वेरिफिकेशन होने के बाद उपभोक्ताओं को एटीएम जैसा चिप कार्ड मिलेगा जिसे उपभोक्ता अपनी जेब में भी रख सकते हैं।
चिप कार्ड मिलने के बाद उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए राशन कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिल्पी शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी चंपावत ने बताया कि उपभोक्ताओं के राशन कार्ड के वेरिफिकेशन का काम जारी है। वेरिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को एटीएम जैसा कार्ड दिया जाएगा। अब तक 52 फीसदी कार्डों का वेरिफिकेशन हो चुका है।
विज्ञापन
चंपावत खाद्यान्न गोदाम में चल रहा वेरिफिकेशन
चंपावत। जिला मुख्यालय के जूप स्थित खाद्यान्न गोदाम में राशन कार्ड धारकों के वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। वेरिफिकेशन के लिए उपभोक्ताओं को परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, परिवार के मुखिया की वोटर आईडी, बैंक पास बुक और राशन कार्ड की जरूरत पड़ रही है।