फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat Purnagiri road accident questions raised on the traffic system of fair Uttarakhand news

Champawat: पूर्णागिरि मार्ग पर काल बनकर दौड़ते हैं वाहन, हादसे ने मेले की यातायात व्यवस्था पर किए सवाल खड़े

Fri, 24 Mar 2023 03:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। Updated Fri, 24 Mar 2023 03:08 PM IST
सार

सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बाहरी जिलों से भी फोर्स मांगा गया लेकिन ज्यादातर फोर्स अब तक नहीं मिल पाया है जिसका असर मेले की सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई पड़ रहा है। मेले के लिए बाहरी जिलों से यातायात के 17 कांस्टेबल मांगे गए थे जिनमें से केवल छह कांस्टेबल ही मिल पाए हैं

विज्ञापन
Champawat Purnagiri road accident questions raised on the traffic system of fair Uttarakhand news
टनकपुर में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी-जीप। संवाद - फोटो : टनकपुर में सड़क किनारे खड़ी टैक्सी-जीप। संवाद

विस्तार

पूर्णागिरि धाम में बृहस्पतिवार सुबह हुए हादसे ने मेले की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। काल बनकर दौड़ रहे वाहनों की गति पर पुलिस, परिवहन और प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है जिसके चलते पूर्णागिरि मार्ग पर हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन


होली के अगले दिन नौ मार्च से शुरू हुए पूर्णागिरि मेले की प्रशासन ने तीन माह पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही यातायात व्यवस्था का भी खाका खींचा गया। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बाहरी जिलों से भी फोर्स मांगा गया लेकिन ज्यादातर फोर्स अब तक नहीं मिल पाया है जिसका असर मेले की सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन


मेले के लिए बाहरी जिलों से यातायात के 17 कांस्टेबल मांगे गए थे जिनमें से केवल छह कांस्टेबल ही मिल पाए हैं। बता दें कि टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर दो सौ से ज्यादा टैक्सी जीपें और करीब दो दर्जन निजी बसें यात्री ढोने में लगी हैं लेकिन इन वाहनों में ओवर लोडिंग और उनकी गति पर न तो परिवहन विभाग का और न पुलिस का ही नियंत्रण दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठुलीगाड़-भैरव मंदिर मार्ग पर हादसे का खतरा
पूर्णागिरि धाम पर ठुलीगाड़ एवं भैरव मंदिर के बीच चल रहे टैक्सी वाहनों में भी ओवरलोडिंग और ओवर स्पीड दौड़ते वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना है। बता दें कि इस मार्ग पर मेला प्रशासन की ओर से शुल्क लेकर टैक्सी वाहनों का संचालन कराया जा रहा है। आठ किमी लंबे इस मार्ग पर 90 से अधिक वाहन दौड़ रहे हैं जबकि इस रास्ते पर श्रद्धालु पैदल आवागमन करते हैं। संवाद

17 यातायात पुलिस कर्मी मांगे पर मिले महज छह
तीन महीने के पूर्णागिरि मेले में यातायात की व्यवस्था के लिए 17 पुलिस कर्मी मांगे गए थे लेकिन मिले महज छह। अब भी 11 यातायात कर्मियों की कमी है। इसी तरह बाहरी जिलों से 24 उपनिरीक्षकों के सापेक्ष सिर्फ एक, 80 हेड कांस्टेबलों के सापेक्ष 25 और 61 सिपाहियों के सापेक्ष 48 ही मिले हैं। 13 महिला दरोगा और तीन फायर टेंडर मांगे गए थे लेकिन कोई नहीं मिला। संवाद

वाहनों की नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। तीन दिन पहले ही ओवर लोडिंग में एक मैक्स वाहन का चालान किया गया है। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के कागजातों को भी नियमित रूप से जांचा जा रहा है। -सुरेंद्र कुमार, एआरटीओ।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी ने खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत

मेले में पर्याप्त फोर्स तैनात है। बाहर से मांगा कुछ फोर्स नहीं मिल पाया है लेकिन इससे मेले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर कोई असर नहीं है। नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग की जा रही है। -अविनाश वर्मा, सीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed