{"_id":"65aea741e9e9ab7df90814ca","slug":"vehicles-do-not-move-due-to-potholes-for-gram-panchayat-pamda-champawat-news-c-229-1-shld1009-4935-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ग्राम पंचायत पम्दा के लिए गड्ढों की वजह से नहीं चलते वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ग्राम पंचायत पम्दा के लिए गड्ढों की वजह से नहीं चलते वाहन
Mon, 22 Jan 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
ललित मोहन जोशी
चंपावत। बाराकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत पम्दा की 400 की आबादी को एक किमी सड़क के डामरीकरण का इंतजार है। दो किमी पम्दा -क्वारकोली मोटर मार्ग का निर्माण 18 साल पूर्व किया गया था। एक किमी सड़क पर तो लोनिवि ने डामरीकरण कर दिया था लेकिन एक किमी के हिस्से को छोड़ दिया गया।
एक किमी के हिस्से में डामरीकरण नहीं होने के कारण सड़क और भी अधिक बदहाल हो गई है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। बदहाल सड़कक की वजह से गांव तक लोगों के लिए रसोई गैस सिलिंडर पहुंचाना भी मुश्किल भरा है। गांव तक रसोई गैस सिलिंडर पहुंचाने के लिए उन्हें 150 रुपये अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ता है।
सिलिंडर का मूल्य 963 रुपये है। एक किमी सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से कोई भी वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाता है। बीमार या हादसे में घायलों को डोली से सड़क तक लाया जाता है। लोगों का कहना है विभाग, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नही हुई। चेतावनी दी क सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया तो चुनाव बहिष्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
कोट
वर्ष 2006 में सड़क निर्माण का कार्य किया गया लेकिन एक किमी हिस्से को छोड़ दिया गया। छोड़ा गया हिस्सा बदहाल हो चुका है। लोगों के लिए आवाजाही करना बेहद मुश्किल हो रहा है। - धर्मानंद जोशी भूतपूर्व अध्यापक।
--
एक किमी हिस्से पर डामरीकरण हो गया होता तो किसी बीमार को डोली के सहारे नहीं लाना पड़ता है। जरूरी सामान, सिलिंडर के लिए अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ता है। - भुवन चंद जोशी, व्यवसायी।
--
लोनिवि की 700 मीटर क्वारकोली-पम्दा मोटर मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। - संजय चौहान, अधिशासी अधिकारी, लोनिवि लोहाघाट।