फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vehicles carrying patients should be exempted from one-way system

Champawat News: मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को वन-वे व्यवस्था में मिले छूट

Sat, 31 May 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 31 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Vehicles carrying patients should be exempted from one-way system
लोहाघाट में वन वे के दौरान बीमार, एंबुलेंस आदि के लिए छूट देने की मांग को लेकर ज्ञापन देते पूर्
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट में स्कूल टाइम पर लागू वन-वे व्यवस्था लागू है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी के नेतृत्व में लोगों ने वन-वे के दौरान मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को छूट देने की मांग करते हुए एसडीएम नीतू डांगर को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने व्यवस्था को और अधिक जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रविवार को वन-वे व्यवस्था लागू नहीं होती है जबकि अन्य राजपत्रित अवकाशों के दिनों में यह व्यवस्था लागू कर दी जाती है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों ने कहा कि भविष्य में स्कूलों के राजपत्रित अवकाशों और अन्य छुट्टियों के दिन वन-वे व्यवस्था को लागू न की जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट से हायर सेंटर रेफर किए जा रहे गंभीर मरीजों के वाहनों को भी वन-वे से छूट प्रदान किए जाने की मांग की गई। कहा कि वर्तमान में गंभीर और बुजुर्ग मरीजों को अस्पताल से वाहन के माध्यम से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सुझावों को वन-वे व्यवस्था में शामिल किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed